पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारियों को दी अग्रिम टैक्स भरने की जानकारी

व्यापारियों को दी अग्रिम टैक्स भरने की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरूपगंज. कस्बेकि अग्रवाल धर्मशाला में आयकर विभाग की ओर से व्यापारियों की एक बैठक आयोजित कर अग्रिम कर की राशि जमा कराने समेत विभिन्न जानकारी दी। आयकर अधिकारी माउंट आबू रामवतार ओझा ने बताया कि आयकर आयुक्त प्रथम जोधपुर केआर मीणा के निर्देशानुसार बुधवार को कस्बे में सुआलाल मीणा निरीक्षक की ओर से सभी व्यापारी वर्ग, कर सलाहकार एवं व्यापार संघ के पदाधिकारियों को देय अग्रिम कर की किश्त 15 दिसंबर तक जमा कराने की अपील की गई। बैठक में उन्होंने विविध आयकर, पेन, टीन ओर निर्धारण वर्ष सावधानी से रही भरने के संबंध में भी जानकारी दी। इस मौके रामलाल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, शैलेंद्र रावल, कैलाश बंसल, राकेश अग्रवाल, विनोद जैन मोहनलाल समेत काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।