माउंट आबू. पिछले सप्ताह लगातार पांच-छह तक बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई है। इसके साथ ही वादियों में झरने भी कलकल करने लगे हैं। इन दिनों हिल स्टेशन का मौसम सुहाना हो गया है। सोमवार को सवेरे बादलों के बीच फुहारों ने पर्यटकों का दिल जीत लिया। पर्यटन स्थलों पर दिनभर सैलानियों की भीड़ देखी गई।