- Hindi News
- टेबल टेनिस में गुंजन प्रियंका स्टेट चैंपियन
टेबल टेनिस में गुंजन प्रियंका स्टेट चैंपियन
59वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के 19वर्ष वर्ग में जोधपुर की गुंजन 17 वर्ष में जयपुर की प्रियंका पारीख ने जीती ट्रॉफी
भास्करन्यूज | माउंट आबू
हिलस्टेशन माउंट आबू में आयोजित 59वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस 19 वर्ष 17 वर्ष प्रतियोगिता के फाइनल मैच सोमवार को हुए। रोमांचित हुए मैच में खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और दमखम दिखा कर खिताब हासिल किया। 19वर्ष आयु वर्ग में जोधपुर की गुंजन जयपुर की प्रतिभा के बीच मैच हुआ। मैच काफी रोमांचित हुआ, जिसमें जोधपुर की गुंजन ने कड़ी टक्कर देते हुए मैच 3-2 से जीत लिया। साथ ही प्रतियोगिता में अजमेर की श्रुति तीसरे तथा करिश्मा चौथे स्थान पर रही। वहीं 17 वर्ष आयु वर्ग में जयपुर की प्रियंका पारीख बीकानेर की भुवनेश्वरी के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें जयपुर की प्रियंका ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भुवनेश्वरी को 3-1 से करारी मात दी और खिताब अपने नाम किया। वहीं प्रतियोगिता में जयपुर की ही छविसिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निणार्यक की भूमिका महेंद्रसिंह, हेमलता रावल, शरदसिंह, हेमंत कोरजानी, प्रतातराम, नरेंद्र सिंदल, गिरधारी सिंह मंगल, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह ने निभाई। साथ ही चयनकर्ता के रूप में मनमोहन, राजेंद्रसिंह, नीता शर्मा चंद्रशेखर मौजूद थे।