बजरी से भरा टैंकर पकड़ा
इकोसेंसेटिव जोन में अवैध निर्माण करने के इरादे से देर रात ले जाई जा रही बजरी से भरे टैंकर को पीछा कर नगरपालिका चैक पोस्ट के कर्मचारियों ने पकड़ा।
जानकारी के अनुसार रविवार को देर रात नगरपालिका के चैक पोस्ट पर एक टैंकर के प्रवेश होने पर वहां मौजूद होमगार्ड लक्ष्मणसिंह ने रुकने का इशारा किया, जिस पर टेंकर चालक टैंकर को तेज गति से दौड़ाते हुए वहां से भाग निकला। इस पर होमगार्ड ने पीछा किया तथा दूसरे होमगार्ड नरेश कुमार को फोन कर इसकी जानकारी दी, जिस पर उसने चैक पोस्ट के सर्वेरर राजकिशोर को कमरे से उठाया और टैंकर का पीछा कर देलवाड़ा चौकी के पास रूकवाया। इस दौरान टैंकर चालक अमृत लाल मौका देकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद होमगार्ड सर्वेरर ने रात करीब 1.45 बजे नाका सिफर प्रभारी जगमाल को टैंकर सुपूर्द किया। टैंकर की जांच करने पर उसमें बजरी से भरे कट्टे मिले। इसकी जानकारी सवेरे उपखंड अधिकारी एच गुईटे को दी। उन्होंने इस मामले में परिवहन अधिकारी एवं सीनियर माइनिंग फोरमेन को कार्रवाई के लिए मौके पर बुलाया। सीनियर माइनिंग फोरमेन ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा। परिवहन निरीक्षक दिलीप सोलंकी ने बताया को सीज किया गया।
मामला दर्ज कर करेंगे कार्रवाई
^इकोसेंसेटिव जोन में अवैध रूप से टैंकर से बजरी लाना पाया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज करवाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा मौका स्थल देखा जाएगा, जहां इस बजरी का उपयोग किया जाना था। कर्मचारियों की मेहनत से मामला उजागर हुआ है। परिवहन विभाग, नगरपालिका एवं माइनिंग विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी। -एचगुईटे, उपखंड अधिकारी
माउंट आबू. बजरीसे भरे टैंकर का निरीक्षण करते अधिकारी।