- Hindi News
- साधु संतों ने बैठक कर सुरक्षा की मांग उठाई
साधु-संतों ने बैठक कर सुरक्षा की मांग उठाई
साधु-संतों ने बैठक कर सुरक्षा की मांग उठाई
माउंटआबू. देलवाड़ास्थित ओमकार आश्रम के अंतरराष्ट्रीय महंत तुलसी गिरी महाराज के सानिध्य में साधु संतों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संतों की सुरक्षा की मांग रखते हुए तुलसी गिरी महाराज ने कहा कि 26 अगस्त को नक्की लेक परिक्रमा पथ के हाथी गुफा पर स्थित हनुमान मंदिर के ताले तोड़कर चोरी की हो गई थी। वहीं 27 अगस्त को सालगांव हनुमान मंदिर पर चोरी के बाद पूजारी चौकीदार की हत्या कर दी गई। ऐसी वारदातों से संत समाज में रोष है। वहीं इतना समय गुजर जाने के बाद भी हत्यारे पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। बैठक में दामोदर दास महाराज, डॉ. राधा किशन महाराज, मुरली दास महाराज, विनोद गिरी, शिवराग दास महाराज, मुखिया गिरी महाराज, रामनरेशगिरी महाराज समेत साधु संत मौजूद थे।