- Hindi News
- हिल स्टेशन पर 29 से 31 दिसंबर तक मनाया जाएगा शरद महोत्सव, तैयारियों के लिए बैठक का आयोजन
हिल स्टेशन पर 29 से 31 दिसंबर तक मनाया जाएगा शरद महोत्सव, तैयारियों के लिए बैठक का आयोजन
शरद महोत्सव में सैलानियों को आकर्षित करेंगे कई कार्यक्रम
बैठक
हिलस्टेशन माउंट आबू में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राजस्थान पर्यटन विभाग की 29 से 31 दिसंबर तक शरद महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर नगरपालिका पुस्तकालय सभा भवन में पालिकाध्यक्ष सुरेश थिंगर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें महोत्सव में जन सहभागिता विषय पर चर्चा की गई।
महोत्सव के दौरान सैलानियों एवं शहरवासियों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहेगा। हिल स्टेशन पर 29 दिसंबर को सर्वधर्म सभा के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी। इसके बाद शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरेगी।
शोभायात्रा में विभिन्न प्रांतों के कलाकार भाग लेंगे तथा लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। सुबह 11 बजे डॉग शो, मटका रेस, रस्सा कस्सी, मेहंदी मांडना, मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर, रॉक क्लामिग एवं देर शाम को लोक रंग का आयोजन किया जाएगा। 30 दिसंबर को योगा एवं मेडिटेशन, कठपुतली, आबू डांस शो, बोट रेस, वन भ्रमण के साथ शाम को राजस्थान के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव के अंतिम दिन 31 दिसंबर को नगर पालिका माउंट आबू की और से मेघा कलचरर नाइट का आयोजन होगा।
वहीं सवेरे रन फोर माउंट आबू दौड़ एवं अश्व प्रदर्शन का आयोजन भी होगा। साथ ही सूचना एवं प्रसारण निदेशालय के क्षेत्रीय निदेशालय की और से जन संदेश कार्यक्रम भी होगा, जिसमें शहर के मुख्य चौराहों पर विभाग की और से स्वच्छ भारत एवं बेटी बचाओं का संदेश दिया जाएगा। बैठक में पालिका उपाध्यक्ष अर्चना दवे, सहायक पर्यटन अधिकारी भानू प्रताप, क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय के फूलचंद गहलोत, एसएल सालवी, नारायण सिंह भाटी, सुनील आचार्य, राधा राणा, विमला कुंवर, कस्तूर कंवर, मंजू परमार, नारायण सिंह, भरत लालवानी, विकास अग्रवाल, जूझा राम आयुक्त विजय दान चारण समेत अन्य मौजूद थे।
माउंट आबू. शरदमहोत्सव को लेकर पालिका पुस्तकालय सभाभवन में बैठक हुई।