पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माउंट आबू में कल 9 घंटे बंद रहेगी बिजली

माउंट आबू में कल 9 घंटे बंद रहेगी बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सात घंटे बिजली कटौती, थमा उद्योग धंधों से लेकर घर का कामकाज

शहर में पहली बार लगातार सात घंटे बिजली बंद रहने से रिको क्षेत्र में उद्योग धंधे और घर में कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ। सवेरे 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रही। बिजली गुल रहने के कारण गर्मी से हाल बेहाल हो गए। खासतौर पर बच्चे बुजुर्ग गर्मी में परेशान हो गए। रिको क्षेत्र में लघु उद्योग धंधे ठप हो गए। बिजली के अभाव में फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर भी दोपहर तक बिना काम के बैठे रहे। शहर में भी बिजली से जुड़े फोटोकॉपी मशीन, कंप्यूटर आदि से जुड़े कामकाज ठप रहे। जिला मुख्यालय पर पहली बार सात घंटे बिजली बंद रहने से दिनचर्या प्रभावित हो गई। सबसे अधिक प्रभाव पानी के कैन सप्लाई करने वाले उद्योगों पर पड़ा। इन इकाइयों से रोजाना पानी सप्लाई होता है। बिजली कटौती के कारण यहां से पानी सप्लाई भी प्रभावित हुई।

इधर,गांवों में अघोषित कटौती की मार

ग्रामीणक्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान है। पिछले सप्ताह से गांवों में एक बार फिर बिजली कटौती का दौर शुरू हो गया है। कटौती का आलम यह है कि गुल बिजली बहाल होने की कोई समय सीमा तय नहीं है। अघोषित कटौती से ग्रामीणों के हाल बेहाल है। कालंद्री जीएसएस से जुड़े सभी गांवों में शुक्रवार को बिजली कटौती की जबर्दस्त मार झेलनी पड़ी। पूरे दिन में मात्र दो-तीन घंटे बिजली आपूर्ति के बाजवूद रातभर बार-बार कटौती होती रही। बार-बार कटौती से बिजली उपकरण भी खराब हो रहे हैं।

सवेरे ही मिली जानकारी

आमजनकी शिकायत यह थी कि डिस्कॉम की ओर से बिजली कटौती की जानकारी सवेरे ही मिली। विभाग को चाहिए था कि कम से कम एक दिन पहले इसकी सूचना जारी करता। ताकि जरुरी काम समय रहते निपटाए जा सकते। शनिवार को तो सवेरे सात बजे से ही कटौती हो गई थी।

सिरोही. बिजलीनहीं होने से बर्तन बनाने की फैक्ट्री में बैठे मजदूर।