जवानों को सांपों की जानकारी दी
खेत में आया 11 फीट लंबा अजगर, जंगल में छोड़ा
पिछले तीन दिन से क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर वन्य जीवों के निकलने का मामले सामने रहे हैं। शनिवार को भी मोरस के समीप पारीया फली में एक 11 फिट लंबा अजगर दिखाई दिया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ कर जंगलों में छोड़ दिया।
जानकारी अनुसार निकटवर्ती पंचायत मोरस के पारीया फली में प्रभुराम गरासिया और उसका परिवार खेत पर काम करने जा रहा था तो उन्हें बीच रास्ते में झाडिय़ों के बीच में कोई वन्य जीव दिखाई दिया। उन्हें लगा कि यह शायद मगरमच्छ है। ऐसे में उन्होंने इसकी सूचना सरपंच जीम बाई को दी सरपंच ने इसकी सूचना वन विभाग पिंडवाड़ा को दी। जिसके बाद वनपाल पिंडवाड़ा गजेंद्र सिंह पंवार, वनपाल मोरस चुन्नीलाल पुरोहित गार्ड मूंगलाराम मौके पर पहुंचे। इसी बीच पता लगा कि झाडिय़ों में अजगर है। जिस पर स्नेक कैचर संग्रामसिंह विक्रमसिंह को भी मौके पर बुलाया गया। इन सभी ने मिलकर अजगर को पकड़ लिया और बाद में क्यारी के पास जंगल में छोड़ दिया।
माउंट आबू. स्नैककैचर ने सीआरपीएफ जवानों को सांपों की जानकारी दी।
पिंडवाड़ा. मोरसगांव के एक खेत में करीब 11 फीट के अजगर को वन विभाग की टीम स्नैक कैचर ने पकड़ा।