- Hindi News
- अरठवाड़ा में जिला प्रमुख पायल का स्वागत किया
अरठवाड़ा में जिला प्रमुख पायल का स्वागत किया
समीपवर्तीअरठवाड़ा गांव में नवनियुक्त जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया अरुण परसरामपुरिया का ग्रामीणों ने फूलमालाओं सें स्वागत किया। इस मौके सरपंच, भाजपा जिला महामंत्री सूरजपालसिंह ग्रामीण मौजूद थे।
इस मौके जिला प्रमुख ने गांव में विकास के साथ पानी के लिए तीन ट्यूबवैल खोदने हाईवे से गांव में आने वाली सड़क को डबल करने तथा गांव में सौर ऊर्जा लाइट लगाने का आश्वासन दिया। इस मौके जिला मंत्री विजय गोधवाल, उम्मेदसिंह, मालदेव सिंह, दिनेश कुमार रावल, इंद्रमल, पीरसिंह वरदाराम कुम्हार, सचिव अमृतलाल माली प्रकाश कुमार समेत ग्रामीण मौजूद थे।
माउंटआबू | नवनियुक्तउप जिलाप्रमुख कानाराम चौधरी का गुरुवार को सवेरे माउंट आबू पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस मौके अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रभारी नरपतदान चारण, जे आर महाविद्यालय के अध्यक्ष भरत चौधरी एवं अखिल विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष मंगल सिंह ने पुष्प भेंट कर कानाराम चौधरी का स्वागत किया। कानाराम चौधरी ने कहा कि वे पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सिरोही प्रभारी रह चुके है।
उन्होंने कहा कि वे अपने कार्य को पूरी लगन निष्ठा से करेंगे। इस मौके पूर्व महासचिव दिनेश माली, इंदर सिंह, मोंटी सिंह, गोपाल सिंह, दिनेश चौधरी एवं जे आर महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थी।
पोसालिया. नवनिर्वाचितजिला प्रमुख का ग्रामीणों ने स्वागत किया।