- Hindi News
- मंत्रालयिक कर्मचारियों की प्रतियोगिता शुरू
मंत्रालयिक कर्मचारियों की प्रतियोगिता शुरू
माउंट आबू. शिक्षाविभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय 42वीं मंत्रालयिक कर्मचारी खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर एवं उपाध्यक्ष अर्चना दवे तथा पार्षद मुकेश कुमार अग्रवाल के आतिथ्य में किया गया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स के इवेंट तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कार्यालय सहायक रूपाराम मीणा एवं महेंद्र खत्री ने साफा शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके महेंद्र सिंह उमठ ने विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य ललित पंवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।