पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटियां बचेंगी तभी देश बच सकेगा

बेटियां बचेंगी तभी देश बच सकेगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइपासरोड स्थित सिद्धेश्वर महादेव आश्रम में दहेज मिटाओ, बेटी बचाओ, देश बचाओ समिति के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। महंत चेतननाथ के सान्निध्य में यज्ञाचार्य कृष्णकांत शास्त्री ने व्याख्यान देकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि दहेज के कारण आर्थिक नुकसान कन्याभ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं। इसलिए आमजन को जागरूक होकर बेटियों को बचाने के लिए दहेज प्रथा को भी खत्म करना होगा। लोगों को इस दौरान शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में संदीप, मुकेश, मयंक, रामूजी पंडित, सुनील आदि मौजूद थे।

मुकुंदगढ़. जागरूकताकार्यक्रम में पोस्टर का प्रदर्शन करते लोग।