चिड़ावा। स्कूलों में गुरुवार को स्वास्थ्य चेतना शिविर लगाए गए। डालमिया विद्या मंदिर स्कूल में प्राचार्य दिलीप शर्मा और केडी पब्लिक सैकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य बीएल कटारिया की देखरेख में हुए इन शिविरों में होम्योपैथी चिकित्सक डा. दर्शन कुमार ने स्वाईन फ्लू फैलने के कारण और निवारण की जानकारी दी।
उन्होंने रोग से बचाव के लिए शिक्षक स्टॉफ और छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। इस दौरान दोनों ही संस्थाओं में बच्चों को स्वाईन फ्लू प्रतिरोधक दवा पिलाई गई।
सूरजगढ़| अनाजमंडी स्थित मान होम्योपैथिक चिकित्सालय भारत लैब की ओर से गुरुवार को तीन दिवसीय स्वाइन फ्लू रोधक दवा शिविर शुरू हुआ। चिकित्सक जगदीप मान ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को स्वाइन फ्लू रोग से बचाने के लिए शिवर के दौरान निशुल्क दवा पिलाई जा रही है। शिविर के उद्घाटन पर भवानी शर्मा, धर्मवीर आदि मौजूद थे।
मंड्रेला|सामुदायिकस्वास्थय केंद्र पर इन दिनों जुखाम, बुखार खांसी के मरीजों की संख्या में गत चार रोज में बढ़ोतरी हुई है। चार रोज पूर्व स्वाइन फ्लू से मंड्रेला की एक औरत की मौत होने से लोगो में भय है।
झुंझुनूं | स्वाइनफ्लू से बचाव करने के लिए आयुर्वेद विभाग काढ़ा पिला रहा है। इसके लिए पांच रुपए वाली स्लिप की जरूरत भी नहीं होगी। बीडीके अस्पताल के आयुर्वेद विभाग प्रभारी डॉ. जितेंद्र स्वामी ने बताया कि काढ़ा वितरण गुरुवार से शुरू किया गया है। पहले दिन डेढ़ सौ लोगों को काढा पिलाया गया। डॉ. सुनील कानोडिया को इसका कॉर्डिनेटर बनाया गया है। इधर, होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. रमेश यादव ने बताया कि अस्पताल परिसर में ही स्थित होम्योपैथ भवन में भी स्वाइन फ्लू रोधी खुराक निशुल्क उपलब्ध है।
औषधालय में स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया
मुकुंदगढ़| राजकीय आयुर्वेद यूनानी अस्पताल में गुरुवार को भी कैंप लगाकर स्कूली बच्चों अन्य लोगों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी डा. राकेश माहीच यूनानी चिकित्सक मोहम्मद हारुन के सानिध्य में चौथे दिन भी लोगों को काढ़ा पिलाया गया। अस्पताल में शनिवार तक कैंप लगाकर काढ़ा पिलाया जाएगा। कुलदीप सांखला, बसंत पारीक, संदीप सैन, अनुरोध, विकास, बबलू गर्वा आदि ने सहयोग किया।
उदयपुरवाटी| स्वाइनफ्लू की रोकथाम शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सरकारी औषधालय ढहरियान बावड़ी में लोगों को निशुल्क काढ़ा पिलाया जा रहा है। चिकित्सक राकेश सैनी के अनुसार बुधवार को 300 लोगों को काढ़ा पिलाया गया।
बिसाऊ| गणपति होम्योपैथिक क्लिनिक पर शिविर लगाकर स्वाइन फ्लू रोधक दवा पिलाई गई।
सिंघाना| राजकीयआयुर्वेद चिकित्सालय मोई ताल में स्वाइन प्लू के बचाव के लिए काढ़ा पिलाया गया। डॉ. महेश अरड़ावतिया ने बताया कि रात को सर्दी तथा दिन में गर्मी होने से स्वाइन प्लू का प्रभाव अधिक हो रहा है। जिससे खांसी, जुकाम बुखार के रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
राजस्थान पेंशनर उपशाखा बुहाना के सौजन्य से विश्वभारती स्कूल में डॉ. मनोज गुप्ता ने बच्चों को स्वाइन प्लू के लक्षणों जानकारी दी इसके प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। इस दौरान शाखा अध्यक्ष ओपी बलवदा दीनमोहम्मद ने छात्र-छात्राओं को पानी के महत्व के बारे में बताया।