पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पालिका का 9 करोड़ 64 लाख का बजट

पालिका का 9 करोड़ 64 लाख का बजट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडावा | पालिकामंडल की पालिकाध्यक्ष सज्जनलाल मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2015- 16 का 9 करोड़ 64 लाख रुपए का बजट सर्वसम्मित से पारित किया गया। ईओ राकेश कुमार ने गत बैठक की पुष्टि कर आगामी बजट का प्रस्ताव रखा। विधायक नरेंद्र कुमार खीचड़ ने पार्षदों से पार्टीबाजी छोड़कर विकास कार्यो में सहयोग से काम करने को कहा। पार्षदों ने विधायक से कस्बे के लिए दमकल दिलवाने की मांग रखी। पालिका के विधि सलाहकार को फीस दिए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। हाल ही में प्राप्त निविदाओं की दर सीसी सड़क बीएसआर दर पर एवं नाली निर्माण मरम्मत 2 प्रतिशत अधिक स्कूलों में शौचालय निर्माण की दर से 13 प्रतिशत अधिक बीएसआर स्वीकृत की गई। पार्षद राधेश्याम सैनी, शिवचरण गाडोदिया, राजकुमार ने विकास कार्यो में भेदभाव करने के आरोप लगाए। अनिता सैनी ने पालिका की रोक मामला कोर्ट में होने के बावजूद फतेहपुर रोड पर कॉम्लैक्स का निर्माण जारी रहने पर आपत्ति जताई। ये बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए। मनोनीत पार्षद बनारसी देवी ने भी सफाई मामले में पालिका पर वार्डों के साथ सौतेले व्यवहार के आरोप लगाए। बैठक में पालिका उपाध्यक्ष सुरेश सैनी, धन्नी देवी, बाबूलाल यादव, नरेश सोनी, इब्राहिम रंगरेज, लीलाधर पंवार, गोविंद जोशी, राधेश्याम धाबाई रामावतार, चिरंजीलाल नायक, गंगाराम रैगर आदि उपस्थित थे।

बैठक के बाद मुक्तिधाम सेवा समिति ने विधायक पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर बाजार में घूम रही बेसहारा गायों को मुकुंदगढ़ रोड पर छुड़वाने की मांग की।

28.58करोड़ का बजट

नवलगढ़ | नगरपालिकाके सभा भवन में गुरुवार दोपहर शाम तीन बजे बजट को लेकर पालिकाध्यक्ष रहीसा बानो की अध्यक्षता में बैठक हुई। ईओ नवनीत कुमार ने गत बैठक की पुष्टि की। लेखाकार जेपी सैनी कनिष्ठ लिपिक अनिल शर्मा ने वर्ष 2015-16 ने प्रस्तावित बजट के बारे में बताया। बैठक में 2858.80 लाख का बजट सर्वसम्मति से पारित किया।

मंडावा. विधायकचेयरमैन को ज्ञापन देकर चर्चा करते लोग।