- Hindi News
- कलश यात्रा निकाली, मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
कलश यात्रा निकाली, मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
मुकुंदगढ़ | मंडीइलाके के बलरिया आउटर सिग्नल के पास मंदिर में बुधवार को मूर्ती प्राण-प्रतिष्ठा समारोह हुआ। इस दौरान शिव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। मूर्ति का नगर भ्रमण कराया गया। पं. विमल कुमार गौड़ के आचार्यत्व में पूजा अर्चना हुई। रामगढ़ की डफ मंडली ने प्रस्तुतियां दी। मंगलवार रात को खासोली धाम के महंत नवर|गिरी महाराज के सान्निध्य में भजन संध्या हुई। गिरधारीलाल, ओमप्रकाश, शिवपाल, मनोज जादम ने आगंतुकों का स्वागत किया। शायरसिंह शेखावत, विमलेश कटेवा, मुकेश बारी, मनोज पोरवाल, मुरारीलाल शर्मा आदि ने व्यवस्था संभाली।
मुकुंदगढ़. मंडीमें निकाली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिलाएं।