58 लाख रुपए के कई काम मंजूर
सांसदस्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत सांसद कोटे के 38 लाख रुपए विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत खेतड़ी विधायक के कोटे से सवा उन्नीस लाख रुपए से निर्माण कार्य होंगे।
जिला परिषद अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी चंदगीराम झाझडिय़ा ने बताया कि सांसद संतोष अहलावत के कोटे से बीस निर्माण कार्यों के लिए 38 लाख 75 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से सिंघाना, डूमोली खुर्द, खाना वाली ढाणी, गाडाखेड़ा, कलगांव, धुलवा, पिचानवा, जसरापुर में सीसी सड़क निर्माण, भगिना एवं लिखवा में श्मशान भूमि की चारदीवारी, पीठोला में खेल मैदान की चार दीवारी, नारी में ट्यूबवैल निर्माण काजड़ा में खरंजा निर्माण किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि खेतड़ी विधायक पूरणमल सैनी के कोटे से सात निर्माण कार्यों के लिए 19 लाख 30 हजार रुपए स्वीकृत किए गए है। इस राशि से शिमला, कालोटा, गाडराटा, में सीसी सड़क, कालोटा मुकुंदगढ़ में रपटा निर्माण ढाणी बाढ़ा में खेल मैदान की चार दीवारी निर्माण कराया जाएगा।
आईसीडीएस योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण के लिए अजाड़ी खुर्द एवं कुलोद कलां साढ़े चार लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।