पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पालिका ही तय करे कचरा डालने की जगह

पालिका ही तय करे कचरा डालने की जगह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें कचरा डालने की जगह को लेकर समस्या के हल के लिए कलेक्टर डा. आरुषि मलिक सोमवार को आईं।

एसडीएम ऑफिस में पार्षदों, व्यापारियों के साथ बैठक की। कलेक्टर ने कहा कि कचरा निस्तारण के लिए पालिका के पास जमीन पड़ी है तो पालिका ही तय करे कि कचरा कहां पर डालना है। उन्होंने बस डिपो के पीछे झाझड़ रोड स्थित जमीन देखी। कलेक्टर ने कहा कि बस डिपो के पास वाली जमीन कचरा डालने के लिए ठीक है लेकिन इस पर भी अंतिम फैसला पालिका को ही करना है।

उन्होंने ईओ को जल्द से जल्द पालिका बैठक बुलाने के निर्देश दिए। बैठक में भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष महेश चौधुरी ने कहा कि समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। योगेंद्र मिश्रा सुनील सांभरा ने कहा कि प्रशासन को कठोर कदम उठाना होगा। पार्षद पूर्णसिंह आजाद ने कहा कि स्थानीय प्रशासन समस्या का हल नहीं चाहता। सुरेंद्र भास्कर ने कहा बिना दूसरा स्थान तय किए डेडाना जोहड़ में कचरा डलवाना बंद करवा दिया। इस मौके पर एसडीएम सुरेंद्र माहेश्वरी, सुनीता चौधरी, पार्षद पवन शर्मा, बाबूलाल वर्मा, गिंडाराम सैनी, शिवरतन मुरारका, रवि चिरानिया, निर्मल झुंझुनूंवाला, संजय शर्मा, असलम सहित व्यापारी पार्षद मौजूद थे।

नवलगढ़. कचराडालने के लिए चिह्नित जमीन देखती कलेक्टर।