पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज में रंगोली सजाई

कॉलेज में रंगोली सजाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छराजस्थान सप्ताह के तहत कानोड़िया कॉलेज गर्ल्स बीएड कॉलेज के तत्वावधान में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता प्रसार व्याख्यानमाला हुई। मुख्य अतिथि हिंदू जन जागृति समिति की पूनम चौधरी थी। अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य बीडी शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि घोड़ीवारा बालाजी मंदिर ट्रस्ट सचिव मनोहर सिंह शेखावत थे। अतिथियों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मन की शुद्धि के लिए आध्यात्म का मार्ग सबसे उत्तम माना गया है। डॉ. मनोज झाझड़िया, सुषमा शर्मा, प्रो. दीनदयाल, प्रो. मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

गुढ़ागौड़जी.कस्बेके सरकारी कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश नारनौलिया ने बताया कि कॉलेज में रंगोली , मेंहदी प्रतियोगिता, निबंध, काव्य पाठ, वाचन एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। माया, सुमन, नीलम, गुड़िया, माया सैनी, आरती, वर्षा विजेता रही।

नवलगढ़.पंचायतसमिति परिसर में शुक्रवार को बीडीओ अर्चना मौर्य के नेतृत्व में कर्मचारियों ने साफ-सफाई की। बीडीओ से कर्मचारियों को परिसर को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए।

झुंझुनूं. अखिलभारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा समाज के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान करेगी। अध्यक्ष मनरूप जांगिड़ ने बताया कि विश्वकर्मा जयंती, एक फरवरी को होने वाले समारोह में बोर्ड परीक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वालों का सम्मान होगा।

मुकुंदगढ़. रंगोलीबनाती छात्राएं।