पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी की मांग पर जाम

पानी की मांग पर जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतड़ीनगर. सड़कजाम कर धरने पर ग्रामीण।

भास्कर न्यूज | खेतड़ीनगर

हरियाणासीमा से सटा मुकुंदगढ़ गांव पानी के लिए परेशान है। यहां के लोग सड़क पर उतर आए। पैंथर्स पार्टी के जिलाध्यक्ष शेरसिंह यादव के नेतृत्व मे लोगों ने दुधवा-नारनौल सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

देश की रक्षा में दो जवानों की शहादत देने वाले इस गांव के लोगों का कहना है कि चार महीने से पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। दो-तीन किलोमीटर पैदल चलकर हरियाणा के गांवों से पानी लाना पड़ता है। ग्रामीणों को समझाने पहुंचे खेतड़ी एईएन महेन्द्र सिंह को ग्रामीणों ने खरी-खरी सुनाई। गांव के गुरुप्रसाद शर्मा ने बताया कि पानी की कमी कुंवारे लड़कों के रिश्तों में भी समस्या बनी हुई है। बेटे-बेटियों के रिश्ते नहीं हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की कमी के चलते चार महीने में एसडीएम, जलदाय विभाग के अधिकारी, सांसद, विधायक तक मांग पहुंचाई लेकिन किसी ने समस्या को नहीं समझा। ग्रामीण गांव से पलायन करने को मजबूर हैं।

इनकाकहना है

^क्षेत्रमें खनन के चलते जलस्तर काफी नीचे चला गया है। दोनों बोरवेल सूख चुके हैं। पानी की समस्या देखते हुए नए बोरवेल के आदेश कर दिए हैं। जल्दी ही समस्या से छुटकारा मिलेगा। -महेन्द्र सिंह, एईएनजलदाय विभाग