पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शारदीय नवरात्रा के घट स्थापना कल

शारदीय नवरात्रा के घट स्थापना कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शक्तिपूजा के लिए विशेष महत्व वाली शारदीय नवरात्रा के घट गुरुवार को स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही रामलीलाओं का मंचन दुर्गा महोत्सवों की धूम भी शुरू होगी। मंदिरों और घरों में घट स्थापना की जाएगी।

पंडित वेदप्रकाश महमिया ने बताया कि कन्या लग्न में घट स्थापना, अराधना पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 6:20 से 7:50 तक रहेगा। शुभ का चौघडिय़ा सुबह 10:49 से 12:18 तक है। शहर में कई जगह दुर्गा पूजा महोत्सव होंगे। चंचलनाथ टीले पर महोत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। ओमनाथ महाराज ने बताया कि घट स्थापना से पहले सुबह साढ़े दस बजे गणेश मंदिर से कलश यात्रा रवाना होगी। मुख्य यजमान बजरंगलाल सौलानावाला होंगे। स्काउट गाइड मैदान में दुर्गा पूजा स्थापना से पहले सुबह नौ बजे जांगिड़ बगीची से कलश यात्रा रवाना होगी। विनोद जांगिड़ ने बताया कि सरदारशहर के रामनाथ महाराज के सानिध्य में घट की स्थापना की जाएगी। बड़ का बालाजी मंदिर चौक में दुर्गा पूजा होगी। दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अरविंद व्यास ने बताया कि गुरुवार को सुबह नौ बजे बावलिया बगीची से कलश यात्रा निकाली लाएगी। मुख्य यजमान शैलेंद्र पारीक होंगे। रात में भजन होंगे। इंदिरा नगर स्थित पारिजात पार्क में पूजा के पहले दिन नगर नरेश बालाजी मंदिर से सुबह नौ बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। आनंद गिरी महाराज के सानिध्य में भीमसर के महंत पवन महाराज घट स्थापना करेंगे। पहाड़ी स्थित मनसा माता मंदिर, बादलगढ़ स्थित दुर्गा मंदिर, अणगासर रोड स्थित जय अंबा मंदिर में भी घट की स्थापना होगी। खेमी शक्ति मंदिर में, वीर विचित्र मंदिर में, रिद्धी- सिद्वी हनुमान मंदिर में, फौज को मोहल्ला, आदर्श नगर में, शिव कॉलोनी में दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इधर, चूणा चौक पार्क में भारतीय कला मंदिर की ओर से रामलीला के साथ दुर्गा पूजा होगी। व्यास मोहनलाल शर्मा के निर्देशन में रामलीला मंचन का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। मुकेश महमिया के सानिध्य में घट स्थापना होगी।

पिलानी|दुर्गापूजा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जगह-जगह पांडाल लगाए जा रहे हैं। महोत्सव के पहले दिन कलश यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। घट स्थापना के दिन विभिन्न मंदिरों से कलश यात्रा निकाली जाएगी।

नवलगढ़|बड़वासीगांव के दुर्गा माता मंदिर में गुरुवार को सुबह 9.1