उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मान किया
मुकुंदगढ़ | कानोडियाकॉलेज के प्रो. मांगूसिंह शेखावत को एनएसएस में उत्कृष्ट कार्य करने पर आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो. बीडी शर्मा ने बताया कि एसएस जैन सुबोध गर्ल्स कॉलेज जयपुर में हुए समारोह में शेखावत को प्रतीक चिह्न प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनके सम्मान पर सोसायटी सचिव बीके नौलखा, संस्था सचिव टी ढांचोलिया, सहसचिव वीके बुधिया ने प्रसन्नता जताई।