श्रीयादे माता की जयंती मनाई
समर्पण भाव से खुश होते हैं भगवान
निशान शोभायात्रा पर आज हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा
चिड़ावा | श्रीश्यामनवयुवक मित्र मंडल के चार दिवसीय बसंतोत्सव का समापन शुक्रवार को निशान शोभायात्रा के साथ होगा। सुबह सवा नौ बजे महाकालेश्वर मंदिर से श्याम भक्तों का जत्था 351 निशान लेकर रवाना होगा। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी। इस दौरान हैलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। दोपहर सवा तीन बजे से सवा चार बजे तक हेलीकॉप्टर से शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की जाएगी। राजकुमार एंड ग्रुप के कलाकार नृत्य नाटिका प्रस्तुतियां देंगे। समापन समारोह के बाद श्याम मंदिर में भंडारे का आयोजन होगा।
भास्कर न्यूज | मुकुंदगढ़
पंचाग्निअखाड़े के महामंडलेश्वर अग्नि पीठाधीश्वर रामाकृष्णानंद ने कहा कि भगवान पाने के लिए मनुष्य के ह्रदय की पवित्रता जरूरी है। छल, कपट का त्याग कर निस्वार्थ भाव से भगवान की भक्ति, उपासना, तपस्या करने पर ही ईश्वर प्रसन्न होते हैं। वे बुधवार को कस्बे में सेठ भगवानादास सागरमल घुवालेवाला शिवालय के जीर्णोद्धार पर आयोजित शताब्दी महोत्सव में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एकाग्रचित्त शुद्ध भाव से भजन सत्संग कथा सुनने से भी भगवान प्रसन्न होते हैं। धन का दान करने वालों के मन में कभी भी अहंकार भाव नहीं आना चाहिए। गोवंश पर बढ़ रहे अत्याचार पर उन्होंने चिंता जताते हुए गोवंश संरक्षण पर सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया। पंडित ज्ञानप्रकाश सुरोलिया के आचार्यत्व में यजमान राजेंद्र प्रसाद ने सप|ीक पूजा अर्चना की। 14 फरवरी को मुख्य मार्गों में कलश यात्रा निकाली जाएगी। 15 फरवरी को मां जगदंबे पंचमुखी हनुमान मूर्तियां की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
आजआएंगे राघवाचार्य
भगवानसागरमल घुवालेवाला शिवालय में शताब्दी महोत्सव के तहत शुक्रवार को रैवासा पीठाधीश्वर राघवाचार्य महाराज निवृत्तिनाथ गनेड़ी के प्रवचन होंगे। आचार्य नटवरलाल जोशी ने बताया कि शनिवार को सालासर धाम के महावीरप्रसाद पुजारी रविवार को बालकृष्ण कौशिक के प्रवचन होंगे।
चार दिवसीय बसंतोत्सव के तहत आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भक्तों का मन मोहा। दिल्ली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुतियां दी। राधा-कृष्ण, राम दरबार, साई दर्शन और कृष्ण-सुदामा मिलन प्रसंग की झांकियों आकर्षण का केंद्र रही। गायक कलाकार वीरेंद्र माधोगढिय़ा, विनोद लक्खा तथा गौरव पारीक ने श्याम बाबा के भजन पेश किए। आयोजन स्थल पर फूलों से श्रृंगारित श्याम दरबार के सामने छप्पन भोग की झांकी सजाई गई।
मुकुंदगढ़. प्रवचन का रसपान कराते महामंडलेश्वर रामाकृष्णानंद महाराज।
चिड़ावा. श्रीकृष्ण-सुदामा मैत्री प्रसंग पर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देते कलाकार।