पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑफिस से लौट रही युवती का पर्स छीना

ऑफिस से लौट रही युवती का पर्स छीना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। वैशालीनगर के चित्रकूट में डकैती कांड के बाद से इलाके में हाई अलर्ट है। पुलिस 24 घंटे इलाके में गश्त कर रही है। इसके बावजूद चित्रकूट के पास सेक्टर तीन में शुक्रवार शाम को ऑफिस से घर जा रही युवती का बाइक सवार पर्स छीन ले गए। पर्स में नकदी, दो एटीएम कार्ड, मोबाइल रखे थे। इस संबंध में युवती ने वैशाली नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वारदात डी ब्लॉक निवासी अंकिता के साथ हुई। वह वैशाली नगर के नर्सरी सर्किल के पास स्थित ऑफिस से घर लौट रही थी। इससे एक दिन पहले भी नेशनल हैंडलूम के पास पैदल जा रही महिला का बाइक सवार पर्स छीन ले गए थे।