पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिफ्ट नहीं हो रहीं पशु डेयरियां

शिफ्ट नहीं हो रहीं पशु डेयरियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। पशुडेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद भी शहर में अवैध रूप सेपशु डेयरियां संचालित की जा रही हैं। इससे गंदगी और लोगों को परेशानी हो रही है। कई डेयरी तो शहर के बीचों बीच जैसे पांचबत्ती, रामगढ़ मोड़, पुरानी चुंगी, चांदपोल, टोंक फाटक, सांगानेर, प्रतापनगर, ब्रह्मपुरी में चल रही है। इन डेयरियों की शिकायत आसपास के लोग निगम अधिकारियों को कर चुके हैं। निगम शहर से पशु डेरियां हटाना का शपथ पत्र कोर्ट में पेश कर चुकी है। निगम डेयरी संचालकों को शहर से दूर जमीन भी आवंटित कर चुका है। इसके बाद भी स्थिति वही बनी हुई है। अधिकांश डेयरियां रामगंज, पुरानी बस्ती, ब्रह्मपुरी, बाबा हरिश्चंद्र मार्ग, तोपखाने का रास्ता में डेयरियां संचालित की जा रही हैं। डेयरियों को बाहर शिफ्ट नहीं करने से इन इलाकों में गायें खुले में घूम रही हैं। इन्हें नगर निगम नहीं पकड़ रहा है। इनसे कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। मिलीभगत का खेल ऐसा कि निगम अभियान चलाने से पहले पशुपालकों को सूचित कर देता है, जिससे पशुपालक उन्हें अन्यत्र शिफ्ट कर लेते हैं तथा बाद में उन्हें वहीं ले आते हैं। तोपखाने के रास्ते में दरबार स्कूल की सरकारी जमीन पर डेयरी चल रही है और यहीं पर पुलिस क्वार्टर्स बने हैं। गौशाला आयुक्त अशोक स्वामी का कहना है कि अधिकतर डेयरी शिफ्ट हो गई है। अगर कोई शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी।