- Hindi News
- थाने से फरार चोरी का आरोपी दौसा स्टेशन पर पकड़ा
थाने से फरार चोरी का आरोपी दौसा स्टेशन पर पकड़ा
जयपुर। थानेमें पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हुए चोरी के आरोपी को बजाजनगर थाना पुलिस ने तीन घंटे बाद दौसा रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया। आरोपी 37 वर्षीय मुकेश पांचाल दौसा का रहने वाला है। आरोपी को बजाजनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को मोतीकला कॉलोनी से सिलेंडर चोरी करके ले जाते समय गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी से चोरी का सिलेंडर जब्त कर लिया था। आरोपी के खिलाफ चोरी के सात मुकदमे दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी दौसा से जयपुर रोजाना आता था और सूने मकानों की रैकी करता था। इसके बाद मौका देखकर चोरी की वारदात करता था। आरोपी कुछ माह पहले ही जेल से बाहर आया था।