पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत

कार की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। झालानाबाईपास पर शनिवार दोपहर एक कार को ओवर टेक कर रही दूसरी कार ने मोपेड सवार काली पहाड़ी चंदवाजी निवासी गजानंद शर्मा (46) को टक्कर मार दी। जिसमें वे मोपेड से उछलकर दूसरी कार से टकरा गए। हादसे के बाद कार चालक कार को घटनास्थल से कुछ दूर खड़ी पर खड़ी कर भाग गया। सूचना मिलने पर दुर्घटना थाना पूर्व के एएसआई शिवकुमार मौके पर पहुंचे। घायल गजानंद को एंबुलेंस से एसएमएस अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गजानंद के पास मिली डायरी उनके घर के नाम पते थे। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। गजानंद शर्मा शास्त्री नगर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। पुिलस मामले की जाच कर रही है।