बालिका का लिया सैंपल, जांच आज
भरतपुर | आरबीएमअस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती बालिका का शनिवार को जांच के लिए सैंपल लिया गया। जनाना अस्पताल में उपचार के लिए शुक्रवार शाम को शिव नगर कॉलोनी निवासी 4 वर्ष की बालिका वैष्णवी को परिजन लेकर पहुंचे थे। यहां बाल रोग विशेषज्ञ ने बालिका में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण पाए जाने पर भर्ती कर लिया था।