गला रेतने वाले आतंकी की पहचान
नई दिल्ली | अमेरिकीखुफिया एजेंसी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने इराक और सीरिया में कहर बरपा रहे आतंकी संगठन आईएसआईएस के उस नकाबपोश आतंकी की पहचान कर ली है, जिसने 2 अमेरिकी पत्रकारों और एक ब्रिटिश नागरिक का सिर कलम कर दिया था। हालांकि एफबीआई ने फिलहाल \\\"जिहादी जॉन\\\" के नाम से चर्चित इस हत्यारे की पहचान बताने से इनकार कर दिया है।