पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्ले स्कूल के मालिक ने 3 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

प्ले स्कूल के मालिक ने 3 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली की घटना, आरोपी गिरफ्तार

नईदिल्ली | पूर्वीदिल्ली के हरिनगर इलाके के एक प्ले स्कूल में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी प्ले स्कूल का मालिक है। घटना गुरुवार को सामने आई, जब स्कूल से घर लौटने पर बच्ची को ब्लीडिंग होने लगी। परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां मेडिकल टेस्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। शुक्रवार सुबह जैसे ही आरोपी स्कूल पहुंचा, तभी स्थानीय लोगों और बच्ची के परिजनों ने उस पर हमला कर दिया। जब तक पुलिस पहुंची, तब तक उसकी पिटाई होती रही।