- Hindi News
- लंदन में युवा महिलाओं के समूह ने किए घरों पर कब्जे
लंदन में युवा महिलाओं के समूह ने किए घरों पर कब्जे
लंदन मेंनए घरों की कमी के चलते लोगों के लिए आवास की व्यवस्था एक बड़ी समस्या बन गई है। इसे दूर करने की जिम्मेदारी महिलाओं के एक समूह ‘फोकस ई15 मदर्स’ ने उठाई है। इसकी सदस्यों ने खाली पड़े सरकारी आवासों, खेल विभाग की हाउसिंग कॉलोनियों और महानगर परिषद के रिजर्व रखे घरों पर कब्जा कर लिया है। इन जगहों पर ऐसे लोगों के लिए एक सोशल सेंटर स्थापित कर दिया गया है, जिनके पास घर नहीं है। सबसे बड़ा सेंटर स्ट्रेटफोर्ड स्थित कारपेंटर एस्टेट का है।
एक साल पहले बने ‘फोकस ई15 मदर्स’ समूह में 29 शादीशुदा युवा महिलाएं हैं, जो अपने बच्चों की देखरेख भी कर रही हैं। उनमें से एक सेम मिडिलटन (20) कहती हैं- लोगों को घरों की जरूरत है और इन घरों को लोगों की। हमने सभी जिम्मेदार लोगों से बात की और घर उपलब्ध कराने के लिए कहा, लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका। वे कहती हैं- ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें सड़कों पर रात बितानी पड़ती है। ऐसी स्थिति में अगर घर खाली पड़े हैं, तो वे किस काम के? जब तक जिम्मेदार अधिकारी इन लोगों के लिए घरों की व्यवस्था नहीं करते, ये इन्हीं घरों में रहेंगे। इस हालात से वाकिफ महानगर परिषद ने कहा कि वे समस्या का समाधान करेंगे। } bbc.com