- Hindi News
- पाकिस्तानी जेल में ईशनिंदा के दोषी ब्रिटिश नागरिक को गोली मारी
पाकिस्तानी जेल में ईशनिंदा के दोषी ब्रिटिश नागरिक को गोली मारी
इस्लामाबाद| पाकिस्तानमें विवादास्पद ईशनिंदा कानून के तहत दोषी 70 साल के एक ब्रिटिश नागरिक को गुरुवार को जेल के भीतर एक पुलिसकर्मी ने गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ब्रिटिश नागरिक को मौत की सजा सुनाई जा चुकी है। मुहम्मद अशगर को 2012 में कथित तौर पर यह दावा करने के लिए गिरफ्तार किया गया था कि वह पैगंबर है। उसे इस साल जनवरी में दोषी ठहराया गया। गोली लगने से घायल अशगर को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर है। अदालत ने अशगर के मानसिक रूप से बीमार होने के बचाव पक्ष के दावों को खारिज करते हुए उसे मौत की सजा सुनाई थी। पा में ईशनिंदा दंडनीय अपराध है जिसमें मौत की सजा तक दी जा सकती है। 1980 के दशक में यह कानून असतित्व में आया था।