प्रमुख शासन सचिव सुबोध अग्रवाल आज आएंगे
भरतपुर. खाद्यएवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुबोध अग्रवाल शुक्रवार को भरतपुर आएंगे। अग्रवाल शाम 4 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय सभागार में संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे जिसमें नगर निगम की मुख्य कार्यकारी अधिकारी, संभागीय जिलों के जिला रसद अधिकारियों एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उपस्थित रहेंगे।