- Hindi News
- नपा की बैठक में साढ़े चार करोड़ का बजट पारित
नपा की बैठक में साढ़े चार करोड़ का बजट पारित
वैर| नगरपालिकाकी ओर से गुरुवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए चार करोड़ 58 लाख 70 हजार रुपए का बजट पारित किया गया।
ईओ ने बजट की प्रति को पढ़कर सुनाया। बजट में पांच लाख रुपए क्रॉस नाली कार्य, पांच लाख रुपए निर्माण सामग्री सप्लाई, एक मोबाइल शौचालय खरीदने, 20 कंटेनर एक घन मीटर क्षमता वाले खरीदने का प्रस्ताव, पांच लाख रुपए के सीसी रिपेयरिंग कार्य आदि काम कराए जाएंगे। बैठक में ईओ श्याम लाल जांगिड़, नगर पालिका अध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष पूरन चंद धाकड़, कनिष्ठ अभियन्ता गजेंद्र कुमार, परशुराम धाकड़, संतोष धाकड़, संजीव महर्षि, पार्षद धनेश कुमार सैनी, सोनू सैन, गोरधन धाकड़, देवेन्द्र शर्मा, चंद्रकांता, राम कटोरी, विद्या देवी, कंचन सैनी, रामवति, शांति देवी आदि उपस्थित थे।
वैर. नगर पालिका की बैठक में चर्चा करते पार्षद।