रिश्वत लेने के आरोपी को जेल भेजा
नगर. एसीजेएमसंख्या 2 भरतपुर की न्यायाधीश रेखा वाधवा ने रिश्वत लेने के आरोपी पंचायत समिति के कार्यालय सहायक जवाहर सिंह गुर्जर को जेल भेजने के आदेश किए हैं।एसीबी के निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि हैण्डपंप मिस्त्री कमलचंद से सेवा अवधि का फिक्सेशन करने के एवज में 2500 रुपए की रिश्वत लेने के आरोपी कार्यालय सहायक जवाहर सिंह गुर्जर को भरतपुर स्थित एसीजेएम संख्या 2 में पेश किया गया।