पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों के सामने मजदूर माता पिता की हत्या

बच्चों के सामने मजदूर माता-पिता की हत्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर|चौपासनी हाउसिंगबोर्ड में बिड़ला डे स्कूल के सामने कुलदीप विहार आवासीय योजना में एक झोपड़ी बनाकर रहने वाले दंपती की मंगलवार रात किसी ने हत्या कर दी। मूलत: राजसमंद के दंपती इसी आवासीय योजना मजदूरी चौकीदारी करते थे। सुबह 6 बजे उनके दोनों मासूम बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आसपास रहने वालों को वारदात का पता चला। पुलिस ने डीसीपी (पश्चिम) विनीत कुमार एडीसीपी (पश्चिम) विनीत कुमार बंसल की मौजूदगी में दोनों के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया।

सिर चेहरे पर हथियार से वार

चौहाबोथाना पुलिस ने बताया कि शंकर नगर निवासी लुंबसिंह पुत्र गोपसिंह ने रिपोर्ट दी कि उनका भतीजा राजसमंद में भीम का निवासी दाऊसिंह (30) पुत्र छोगसिंह रावत अपनी प|ी ललिता (28), बेटी चंचल (4) डेढ़ साल के बेटे गोलू के साथ कुलदीप विहार आवासीय योजना में रहकर मजदूरी चौकीदारी का काम करता था। मंगलवार किसी ने धारदार हथियार से उनके सिर चेहरे में वार कर हत्या कर दी।