झगड़े में हत्या के आरोपी दो भाई पकड़े
भरतपुर | गांवगुनसारा में पिछले दिनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर हुए झगड़े में एक भाई की हत्या के आरोप में दो भाइयों को बुधवार शाम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उद्योग नगर थाना पुलिस ने 8 नवंबर 2014 को झगड़े में गुनसारा निवासी 50 वर्षीय पूरन की हत्या के मामले में उसके भाई बृजवासी लक्ष्मण प्रसाद पुत्र कल्लीराम को गिरफ्तार किया है। जिन्हें गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।