पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर ब्लाॅक कांग्रेस की बैठक आयोजित

नगर ब्लाॅक कांग्रेस की बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर। ब्लॉककांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को डाक बंगला में अख्तर हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष ने भाजपा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की नाकामियों को गिनाया तथा साथ ही क्षेत्र में किसानों को यूरिया खाद की कमी, बिजली की अघोषित कटौती स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर रोष जताया। बैठक में आगामी पंचायत चुनावों को देखते कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष रमनलाल सैनी, सरपंच बनय सिंह, हम्मू खां, रूपराम शर्मा, पूर्व पार्षद कंचन सैनी, श्यामलाल शर्मा, सुनीलदत्त शर्मा, राजेन्द्र सिंह, श्यामसिंह चौहान आदि मौजूद रहे।