छज्जा गिरने से एक युवक घायल
भरतपुर। सारसचौराहे के पास स्थित बिजलीघर पर छज्जा गिरने से एक युवक घायल हो गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सारस चौराहा बिजलीघर पर क्रेन काम कर रही थी। तभी अचानक छज्जा गिर गया और उसके नीचे आने से जवाहर नगर निवासी 32 वर्षीय जीतू पुत्र अशोक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।