- Hindi News
- सर्वजातीय समाज के 11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
सर्वजातीय समाज के 11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
श्रीबांके बिहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम सेवा समिति की ओर से रविवार को स्वयंवर मैरिज होम में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सर्वजातीय समाज के 11 जोड़े परिणय सूत्र बंधन में बंधे। दूल्हों की सामूहिक बारात सुबह 9 बजे गंगा मंदिर से बैंडबाजों साथ प्रारंभ हुई। बारात का लक्ष्मण मंदिर कोतवाली में स्वल्पाहार कराकर स्वागत किया गया।
बारात कोतवाली, वासन गेट होती हुई स्वयंवर मैरिज होम पहुंची। यहां दूल्हों ने एक-एक कर तोरण मारने की रस्म अदा की। इस मौके पर महिलाओं ने मंगल गीत गाए। बारात में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे। समिति अध्यक्ष जयप्रकाश गोयनका ने बताया कि बारात का बाजार में जगह-जगह स्वल्पाहार पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जैसे ही बारात स्वयंवर मैरिज होम पहुंची। वहां वर-वधु का पाणिग्रहण संस्कार कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम के महापौर शिवसिंह भोंट थे। विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश, भगवान सिंह अग्रवाल आगरा, नगर पालिका कुम्हेर चेयरमैन कुसुमलता अग्रवाल, पार्षद वीरमती देवी थी। इस अवसर पर मंत्री गोपाल गर्ग, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, मोहन लाल अग्रवाल, विजयवीर सिंह, रामप्रताप खंडेलवाल, सुरेश चंद मित्तल, रामकुमार सोनी, राहुल खंडेलवाल, हरिओम बंसल, रोहित अरोडा, हरगोविंद मिश्रा, महेश शर्मा, अनिल गर्ग, मोहन गुप्ता, मदनमोहन गोयल, महेन्द्र खंडेलवाल, नरेन्द्र खंडेलवाल, योगेश शर्मा, अनूप अग्रवाल, योगेश शर्मा, गंगाराम प्रजापत एवं कन्हैया अग्रवाल, रामू सोनी आदि मौजूद थे।
वर-वधु को दिए उपहार
कलरटीवी, गोदरेज आलमारी, सिलाई मशीन, बैड, गद्दा, तकिया, तीन चादर, कुर्सी-4, लोहे का बड़ा बख्शा, टेबल, छत का पंखा, 41 बर्तनों का सेट, प्रेस, चांदी की तोडिय़ा, बिछिया, सोने की नथ, सोने के कुंडल, वर वधु को 21-21 कपड़े, सूटकेस, गैस चूल्हा, गैस सिलेंडर आदि शामिल है।
भरतपुर. सामूहिक विवाह आशीर्वाद समारोह में उपस्थित वर-वधु।