पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुलमर्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से गाइड मरा

गुलमर्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से गाइड मरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीनगर| पर्यटनस्थल गुलमर्ग के ऊपरी इलाके में बुधवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से एक स्की गाइड की मौत हो गई। यहां फंसे तीन अन्य सैलानियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रशासन ने यहां हिमस्खलन होने की पूर्व चेतावनी दी थी। गाइड बशीर अहमद बुधवार को पर्यटकों को लेकर गुलमर्ग के ऊपरी इलाके कंगदूरी में गया हुआ था। चारों हिमस्खलन की चपेट में गए। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने आॅपरेशन चलाकर चारों को बाहर निकाला गया। लेकिन बशीर की मौत हो चुकी थी। बाकी तीन पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया। हिमस्खलन से यह दूसरी मौत है। 24 जनवरी को एक विदेशी नागरिक की मौत हुई थी।