- Hindi News
- दो जगह पाइप लाइन टूटी 8 हजार उपभोक्ता प्रभावित
दो जगह पाइप लाइन टूटी 8 हजार उपभोक्ता प्रभावित
शहरके दो स्थानों पर बुधवार सुबह पीएचईडी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण करीब आठ हजार उपभोक्ताओं को गुरुवार को पेयजल सप्लाई नहीं की जा सकेगी।
हीरादास बस स्टैंड के पास सुबह खुद ही पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई सीवरेज खुदाई के कारण कुम्हेर गेट के पास पाइप लाइन टूट गई। दोनों ही स्थानों पर पाइप लाइन सही करने में समय लगने की बात सामने आई है। हालांकि हीरादास पर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को सही कराने का काम दोपहर बाद चालू कराया गया। देर रात तक उसे सही नहीं कराया जा सका। सुबह करीब 11 बजे हीरादास बस स्टैंड के पास से होकर निकल रही जलदाय विभाग की 12 इंची पाइप लाइन अचानक टूट गई। इससे काफी मात्रा में पानी बहकर निकल गया। इसी प्रकार कुम्हेर गेट के पास सीवरेज की खुदाई के दौरान 10 इंची पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी जानकारी पीएचईडी के अधिकारियों को दी गई। पीएचईडी के अधिकारियों ने आरयूआईडीपी के अधिकारियों से बात कर आए दिन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से अवगत कराया।
ये इलाके रहेंगे प्रभावित
हीरादासपर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन गुरुवार तक सही होने की संभावना है। फिर भी लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल सकेगा। इससे कुम्हेर गेट, कमला रोड, नीम का दरवाजा, इंद्रा नगर, अटल बंद, धाऊ पायसा, आर्य समाज रोड, लक्ष्मण मंदिर, नीम दा गेट, चौदह महादेव गली, कोतवाली, नमक कटरा आदि इलाके प्रभावित रहेंगे। इन इलाकों में करीब आठ हजार से अधिक उपभोक्ता हैं।