फर्जी पट्टा जारी कर 5 लाख रुपए हड़पे
गृहनिर्माण सहकारी समिति की फर्जी पट्टा रसीदें तैयार कर भूखंड बेचने और पांच लाख रुपए हड़पने के मामले में जयपुर पुलिस ने अनिराम गुर्जर उर्फ अजिराम (40) गांव जहाज, तहसील बल्ल्भगढ़, वैर को गिरफ्तार किया है।
इसी मुकदमे में सह आरोपी महेंद्र यादव पहले गिरफ्तार हो चुका है। उनके खिलाफ त्रिलोक चंद हाड़ा ने 12 मार्च 2011 को मामला दर्ज करवाया था। इसमें बताया कि आरोपी महेंद्र यादव, मनोज पारीक, लक्ष्मी सिसोदिया नागेश पारीक ने मिलकर उसे जामडोली में कानजी नगर स्थित प्लॉट नं. 45 दिखाया। उन्होंने प्लॉट का मालिक अनिराम गुर्जर को होना बताया। आरोपियों ने त्रिलोकचंद की प|ी मंजूबाला हाड़ा को 28 जनवरी 2011 को प्लॉट बेचकर 5 लाख रुपए ले लिए। उन्होंने मंजूबाला को हथरोई गढ़ी गृह निर्माण सहकारी समिति का फर्जी आवंटन पत्र रसीदें तैयार कर दे दी। दस्तावेजों को असली बताया। मंजूबाला त्रिलोकचंद प्लॉट पर कब्जा लेने पहुंचे। तब मालूम चला कि भूखंड का असली मालिक अनिराम गुर्जर नहीं है। रुपए लौटाने को कहा तो आरोपी मुकर गए।