- Hindi News
- मोबाइल छीनने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार
मोबाइल छीनने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार
जिलेमें मोटरसाइकिल पर युवकों द्वारा पैदल चलते राहगीरों से मोबाइल छीनने की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर छीना हुआ मोबाइल मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश के अनुसार बुधवार को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोबाइल छीनने की फिराक में शहर में घूम रहे है। जिस पर मथुरागेट थाना के कार्यवाहक इंचार्ज प्रेमप्रकाश नेतृत्व में गठित टीम के एएसआई नाहर सिंह, कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह गोपाल सिंह ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी जसवीर सिंह पुत्र कलुआ जाट निवासी सीही कुम्हेर एवं यशु शर्मा पुत्र लेखराज शर्मा निवासी संजय नगर को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पूर्व में रात को किला के अंदर से 22 दिसंबर 2014 को मोहित शर्मा निवासी मोहल्ला गोपालगढ़ से छीना हुआ मोबाइल बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयोग में ली गई मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। उक्त दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने शहर से इस प्रकार की अन्य वारदातें करना स्वीकार किया है। अभी पूछताछ जारी है, जिनसे दर्जनों वारदात खुलने की संभावना है।