- Hindi News
- ट्रक हड़पने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
ट्रक हड़पने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
भरतपुर| मथुरागेटथाना पुलिस ने धोखाधड़ी कर ट्रक हड़पने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गांव मांझी नदबई निवासी बॉबी पुत्र पूरनसिंह जाट ने राजेन्द्र नगर निवासी गोविंद प्रसाद वगैरह 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर ट्रक को हड़प लेने का मामला 23 जुलाई 2013 को थाना मथुरागेट पर दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी गोविंद प्रसाद पुत्र धनीराम निवासी राजेन्द्र नगर को गिरफ्तार किया है।