- Hindi News
- पंचों के साथ सफाई करती पहुंची पंचायत भवन
पंचों के साथ सफाई करती पहुंची पंचायत भवन
ग्रामपंचायत खडेरा की सरपंच विनीत भारद्वाज ने कार्यभार संभाला। इस मौके पर दाउदयाल शर्मा, तेज सिंह, रामनगर, सुरजीत सिंह आदि मौजूद थे।
बाबूला। क्षेत्र में नव निर्वाचित सरपंचों ने पंचायत भवन पहुंच कर कार्यभार संभाला। गांव डहरा सरपंच अतरदेयी अपने वार्ड पंचों के साथ साफ सफाई करते हुए पंचायत भवन पहुंची। इस मौके पर ग्राम सचिव मुकेश गर्ग ने नवनिर्वाचित पंच सरपंच को अपने- अपने वार्ड को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। सरपंच अतरदेयी ने कहा प्रत्येक अपने वार्ड को स्वच्छ रखने वाले वार्ड पंचों को 15 अगस्त पर पुरस्कार दिया जाएगा इस मौके पर बबलू, ओमप्रकाश, रमेश, हाकिम, प्रदीप, रामसिंह आदि मौजूद थे।
सीकरी|गंदगीसे बेहाल सीकरी की सफाई व्यवस्था शीघ्र सुधारी जाएगी। इसके लिए पर्याप्त सफाईकर्मी तथा संसाधन उपलब्ध कराएं जाएंगे। ये विचार सरपंच जसवीर कौर ने पदभार ग्रहण करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कस्बे में बंदरों को पकड़वाया जाएगा तथा ग्राम पंचायत में आने वाले लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा। सरपंच ने पीएचईडी के अभियंता से पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए कहा। इस मौके पर लखवीर सिंह, पार्षद शोभाराम,पंचायत समिति सदस्य बिजेंद्र प्रजापति, गरीबा खान, मदन, केवल कृष्ण शर्मा आदि मौजूद थे।
नदबई|ग्रामपंचायत करीली की सरपंच सीमा ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सरपंच ने कहा कि ग्राम पंचायत में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे तथा जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी ढंग से मॉनिटरिंग की जाएगी। इस मौके पर ग्राम पंचायत के गणमान्य लोग मौजूद थे। नवनिर्वाचित सरपंच ने भरोसा दिलाया कि वह समग्र ग्राम पंचायत के विकास कराएंगी।
हलैना|हलैनाके सरपंच लखमी सिंह ने बुधवार को पदभार संभाल लिया। इस दौरान सचिव रमेश धाकड़ ने विभिन्न योजनाओं में शेष राशि 14 लाख 52 हजार की जानकारी दी।
वहीं सरपंच लखमी सिंह ने कहा कि सभी कार्य निष्पक्ष रुप से कराए जाएंगे अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पूर्व सरपंच फूलसिंह, वासुदेव गुप्ता, लक्ष्मी देवी ,अशोक, रमनलाल आदि मौजूद थे।