पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 570 लोगों का सपना साकार

570 लोगों का सपना साकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. नगरसुधार न्यास की तीन योजनाओं में सालों से इंतजार कर रहे 570 आवेदकों का भूखंड मिलने का सपना बुधवार को लॉटरी निकालने के बाद पूरा हुआ।

यूआईटी ने दोपहर डेढ़ बजे लॉटरी निकाली। इसमें 16 हजार 69 आवेदकों ने आवेदन किए थे। ऑडिटोरियम में लॉटरी निकाली। इसमें ब्रिगेडियर घासीराम नगर, विमल कुंज एवं एसपीजेड योजना में प्राप्त 16 हजार 69 आवेदनों में से 570 भूखंड आवंटित किए गए। लॉटरी को लेकर ऑडिटोरियम में लोग एकत्रित हुए। प्रशासन ने सुरक्षा के भी इंतजाम किए थे। इस अवसर पर यूआईटी सचिव सुरेश कुमार नवल, एसडीएम संदेश नायक, अधिशाषी अभियंता भारद्वाज, एईएन भीमसिंह राठौर आदि उपस्थित थे। लॉटरी को लेकर सुबह 10 बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर में यूआईटी ने निजी खातेदारी की दो खुद की योजना में भूखंड आवंटित करने के लिए आवेदन भरवाए थे।

किस योजना में कितने मिले भूखंड

निजीखातेदारी की विमल कुंज योजना में ईडब्ल्यू एस में 449 आवेदकों में 22, एलआईजी में 447 आवेदनों में 11, बिग्रेडियर घासीराम नगर में ईडब्ल्यूएस में 1165 आवेदकों में 52, एलआईजी के 1779 आवेदकों में से 50 भूखंड आवंटित हुए। इसी प्रकार एसपीजेड योजना में ईडब्ल्यूएस के 6335 आवेदकों में से 200, एलआईजी के 2960 आवेदकों में 70, एमआईजी के 2266 आवेदकों में 115 एमआईजी के 408 आवेदकों में से 50 को भूखंड आवंटित किए गए। वहीं यूआईटी प्रशासन ने लॉटरी निकालने के लिए सुबह 11 बजे का समय निर्धारित किया था, लेकिन इसी समय पर प्रभारी सचिव की बैठक होने के कारण सभी अधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार में चले गए। इससे ऑडिटोरियम में बड़ी संख्या में आवेदन एकत्रित हो गए। आवेदकों को करीब ढाई घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

भरतपुर. लॉटरी कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी।