भामाशाह शिविर में हंगामा
भरतपुर. नगरनिगम के वार्ड 17 के लिए मंगलवार को कमला रोड स्थित बलूचिस्तान धर्मशाला में लगे शिविर में भीड़ अधिक आने से हंगामे की स्थिति बन गई। कुछ महिलाओं ने पंजीयन में देरी का आरोप लगाते हुए धक्का मुक्की कर दी। इससे शिविर में व्यवधान उत्पन्न हो गया। ऐसे में पुलिस बल बुलाकर मामला शांत कराना पड़ा।