11 बेसहारा बेटियों का विवाह 14 को
भरतपुर। श्रीबांके बिहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम सेवा समिति की ओर से 14 दिसंबर को दोपहर 1 बजे गोवर्धन गेट किरन नर्सिंग होम स्थित स्वयंवर मैरिज होम में सर्वजातीय 11 गरीब बेसहारा बेटियों का विवाह कराया जाएगा। समिति अध्यक्ष जयप्रकाश गोयनका ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम के महापौर शिवसिंह भोंट होंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश चौधरी, कुम्हेर नगर पालिका चेयरमैन कुसुमलता अग्रवाल, पार्षद वीरमती एवं भगवानदास अग्रवाल आगरा होंगे।