पाक ने फिर की गोलीबारी, एक नागरिक घायल
पाक ने फिर की गोलीबारी, एक नागरिक घायल
जम्मू| पाकिस्तानने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सीमा की बीएसएफ की आठ सीमा चौकियों और 10 से ज्यादा गांवों को निशाना बनाया। मोर्टार भी दागे गए। इसमें एक नागरिक घायल हुआ है। फायरिंग के बाद शादियों के मौसम में आयोजन स्थल ही बदल दिए गए हैं। पाकिस्तान की ओर से रात करीब 11 बजे आरएस पुरा सेक्टर में फायरिंग शुरू हुई। जो रात एक बजे तक चलती रही। इसमें जोडा फार्म का नागरिक खादिम हुसैन घायल हुआ।
कारवां-ए-अमनबस सेवा स्थगित, नहीं बनी सहमति
श्रीनगर| सीमापार कारोबार रुकने के बाद अब पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) के अधिकारियों ने कारवां-ए-अमन बस सेवा भी स्थगित कर दी है। श्रीनगर और मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली यह बस सोमवार को नहीं जा सकी। उडी प्वाइंट पर दोनों तरफ के अफसरों की बैठक बेनतीजा रही। पाकिस्तान अपने ड्राइवर को छोड़ने पर अड़ा हुआ है। जबकि उसके के खिलाफ ड्रग तस्करी का केस दर्ज है।