पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस से कुचल कर बालक की मौत

बस से कुचल कर बालक की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर। गोविन्दनगर थाना क्षेत्र की बिरला मंदिर पुलिस चौकी के निकट सड़क पार कर रहे बालक को तेज गति से रही प्राइवेट बस ने कुचल दिया। पीछा कर लोगों ने आरोपी बस चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी। परिजनों ने बच्चे के शव को ढाई घण्टे सड़क पर रख कर जाम लगाया। सिटी मजिस्ट्रेट ने पीडि़त परिवार को डूडा आवास का आश्वासन और 21 हजार रुपए की सहायता राशि की घोषणा की। तब कहीं जाकर जाम खुल सका।

रविवार की दोपहर वृन्दावन रोड पर किशोरी नगर निवासी पुरषोत्तम के 10 वर्षीय पुत्र तरूण उर्फ सोनू को निजी बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे को कुचल कर भाग रही बस का लोगों ने बाइक से पीछा किया। चालक बिरला मंदिर के निकट बस छोड़ कर भागने लगा।

लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसी दौरान किसी शरारती तत्व ने बस में आग लगा दी। कुछ ही देर में बस धूं-धूं कर जलने लगी। दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। हंगामें की सूचना मिलने के बाद गोविन्द नगर थाना प्रभारी हरीशवर्धन मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। स्थिति बिगड़ते देख सिटी सदर सर्किल का पुलिस बल और पीएसी मौके पर पहुंच गई। लोगों की मांग थी कि मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाए।

मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट हेमसिंह, एसपी सिटी मनोज सोनकर, एसपी क्राइम अशोक कुमार राय, एसपी यातायात आशुतोष द्विवेदी ने समझाइश कर जाम खुलवाया। जाम के कारण वृन्दावन की आेर जाने वाले श्रद्घालुआें को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

मथुरा. दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने निजी बस को लगाई आग।