शिविर में बने 700 भामाशाह आधार कार्ड
रूपवास| ग्रामपंचायत रूंध रूपवास के गांव श्रीनगर में लग रहे भामाशाह शिविर में कार्ड बनवाने के लिए महिलाओं पुरूषों की भीड़ लगी रही। शिविर प्रभारी बीईईओ अमरसिंह ने बताया कि शिविर में करीब 450 आधार कार्ड 250 भामाशाह कार्ड बनाए गए। सरपंच प्रेमलता अंबेश, एएसआई धनसिंह, सचिव रामखिलाड़ी, पटवारी जोगेंद्र सिंह, संदीप आदि मौजूद थे।